झारखंड में 31जनवरी तक बढ़ा सेमी लाॅकडाउन,जारी रहेंगी पूर्व की पाबंदियां, हेमंत सरकार ने लिया फैसला
झारखंड में 31 जनवरी तक बढ़ा सेमी लॉकडाउन,जारी रहेंगी पूर्व की पाबंदियां,हेमंत सरकार ने लिया फैसला <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने सेमी लॉकडाउन को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है।पाबंदियां पूर्व की तरह लागू रहेंगी। हेमंत सरकार ने 15 जनवरी तक कई पाबंदियां लगाई गई थीं। इन पाबंदियों को अब 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।कल शुक्रवार को ही आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह बैठक स्थगित हो गयी थी।
सूबे की हेमंत सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए तीन जनवरी को हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कई तरह की पाबंदियां लागू की थीं। 15 जनवरी 2022 तक ये पाबंदियां लागू हैं यानी आज इसकी आखिरी तारीख है। सीएम हेमंत ने इसे देखते हुए शनिवार को बैठक कर सेमी लॉकडाउन को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी।
*इन चीजों पर लगा हैं प्रतिबंध*
स्कूल,कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे,लेकिन इन संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे,स्टेडियम, आउटडोर, इंडोर, पार्क, जिम, जू, स्विमिंग पूल, पर्यटन स्थल बंद रहेंगे,मॉल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे,दुकानें रात आठ बजे तक ही खुली रहेंगी,सिर्फ बार, रेस्टोरंट और दवा दुकान नार्मल टाइम तक खुले रहेंगे,सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता पर काम होगा,बायोमैट्रिक सिस्टम बंद होगा,हाट और बाजार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुले रहेंगे,शादी और अंत्येष्टि में 100 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है,आउटडोर आयोजन में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे,इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50 फीसदी या 100 दोनों में से जो कम हो क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे।
आपको बता दें कि 3 जनवरी को हुई बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करें। हालात को देखते हुए राज्य के सभी जिलों को अलर्ट मोड में रखा जाये।इसके साथ ही कोरोना जांच की संख्या में हर हाल में वृद्धि हो,अधिकारी ये सुनिश्चित करें।इसके साथ ही सभी कोविड केयर अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड, आईसीयू बेड, नॉर्मल बेड, अनिवार्य दवाएं आदि व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया था, साथ ही सभी भीड़वाले क्षेत्रों में कोविड-19 अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

