झारखंड में शराब की होगी होम डिलीवरी, छत्तीसगढ़ राज्य कार्पोरेशन से किया समझौता,2300 करोड़ राजस्व जुटाने की तैयारी
झारखंड में शराब की होगी होम डिलीवरी,छत्तीसगढ़ राज्य कार्पोरेशन से किया समझौता,2300 करोड़ राजस्व जुटाने की तैयारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड
रांची।झारखंड में अब शराब की होम डिलीवरी होगी। राज्य सरकार के उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राजस्व की बढ़ोतरी की योजना पर काम शुरू किया है।इस योजना के अंतर्गत खुदरा दुकानों में शराब की बिक्री के साथ-साथ होम डिलीवरी भी होगी।
राज्य सरकार ने शराब के जरिए राजस्व में बढ़ोतरी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू किया है।छत्तीसगढ़ सरकार की कंपनी को ही उत्पाद विभाग की नई नियमावली पर काम करने के टास्क के साथ साथ होम डिलीवरी शुरू कराने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी।होम डिलीवरी के लिए अलग से एप भी डेवलप किया जाएगा।
राज्य सरकार के उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2300 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने राजस्व घाटे को देखते हुए आईटी इंटरवेंशन की जरूरत महसूस की है, साथ ही शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए भी नई नीति बनायी जाएगी।
इसका टास्क भी सर्वे कर छत्तीसगढ़ सरकार की कंपनी ही करेगी। कई बार शराब की पेटियों के परिवहन के दौरान भी शराब गायब कर दिया जाता है। इसे लेकर भी अलग से एक साफ्टवेयर तैयार किया जाएगा जो इस तरह की चोरी को रोकेगी।
उत्पाद विभाग राजस्व चोरी रोकने के लिए प्रतिमाह शराब दुकानों के ऑडिट की भी तैयारी कर रही है। ऑडिट की प्रकिया क्या होगी, इसे लेकर योजना बनायी जा रही है। खुदरा शराब दुकानों से शराब खरीदने, ड्यूटी व फीस के भुगतान के लिए नए सिरे से आईटी व्यवस्था भी दुरूस्त की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

