झोपड़ी पर पलटा हाईवा,2मजदूरों की हुई मौत
झोपड़ी पर पलटा हाईवा,2 मजदूरों की हुई मौत <Br/> <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के दुमका में एक झोपड़ी पर स्टोन डस्ट लदा हाईवा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शिकारीपाड़ा के जमरूपानी में क्रशर प्लांट के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। मरने वाले मजदूरों की पहचान 35 वर्षीय मोतकवीर शेख और 33 वर्षीय हबीबुल शेख के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मजदूर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान डस्ट लेकर गुजर रहे हाईवा चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दोनों मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शव को अपने कब्जे में ले कर थाना ले आई।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

दिल्ली में 1 नवंबर से बदले नियम: सिर्फ इन वाहनों की होगी एंट्री, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
● ब्रेकिंग
