प्रतिनिधि, चतरा। ज़िला यक्ष्मा केन्द्र चतरा मे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो दिवसीय इंटीग्रेशन ऑफ टीबी सर्विस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर का ट्रेनिंग कराया गया। ट्रेनिंग में राज्य से वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के राजीव कुमार सिंह और सतीश कुमार ने ट्रीटमेंट प्रिवेंटिव थेरेपी, ड्रग डिस्पेंसेशन, दवा अवधि और प्रचार प्रसार, पोषण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में ज़िला यक्ष्मा पदाधिकारी चतरा डॉ महेन्द्र कुमार प्रसाद,जिला कार्यक्रम समन्वयक विक्रांत कुमार, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक रोहित कुमार चौरसिया, नवीन कुमार,अनुशंकर गुप्ता, अनिल कुमार, आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, संजय यादव सरफराज एवम सीएचओ उपस्थित थे।





