वरीय संवाददाता,रांची।मौजा टोंको में ग्राम प्रधान उत्तम कच्छप की अगुआई में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में उदय परगना 52 पड़हा समिति के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप , समाज सेविका ओलिवा कच्छप,चामु बेक, वार्ड मेंबर पार्वती कच्छप, संजय कच्छप व पार्वती देवी विशेष रूप से उपस्थित थे।





ग्राम सभा में विशेष प्रस्ताव पारित कर घोषणा किया गया कि एचइसी परिसर स्थित स्मार्ट सिटी एरिया में रह रहे लोगों के पुनर्वास हेतु मौजा टोंको में बसाने के सरकार के निर्णय को अस्वीकार करते इसका पुरजोर विरोध होगा।जिला प्रशासन द्वारा टोंको में बसाने हेतु दिये दिये गए पट्टा का विरोध करने का निर्णय लिया गया। सभा में कहा गया कि टोंको में स्थित 200 एकड़ जमीन प्राचीन काल से ग्रामीणों के सामाजिक उपयोग में रहा है। इसी भूमि में खेल मैदान, जतरा स्थल, मसना एवं कब्रिस्तान वगैरह स्थित है।





बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा की स्वीकृति के बगैर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थल को एकतरफा निर्णय लेकर जमीन आवंटन करना जनविरोधी और तानाशाही निर्णय है,जिसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा।प्रशासन के इस निर्णय का टोंको के ग्रामीण कड़ा विरोध करते हैं। सभा में मांग किया गया कि एचइसी पुनर्वास स्थल, हेथु मौजा ( न्यू लटमा), सतरंजी, ससैबगांन (न्यू धुर्वा) नचियातु या टुंडुल मौजा के नयासराय में लोगों को बसाया जाय। टोंको में किसी भी हाल में बसने नहीं दिया जायेगा।





वक्ताओं ने कहा कि एचइसी निर्माण हेतु टोंको की जमीन लिया गया।परंतु पुनर्वास हेतु कोई पहल नहीं हुआ। ग्राम सभा ने मांग करते हुए कहा कि 200 सौ एकड़ जमीन को टोंको के वर्तमान परिवार में ही 20-20 डिस्मिल प्रति व्यक्ति के हिसाब से आवंटित किया जाये और एचइसी विस्थापित परिवार के तहत पुनर्वास की सुविधा दिया जाये। ग्रामसभा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि यहां इंग्लिश मिडियम स्कूल खोला जाये, और एक आधुनिक हॉस्पिटल का निर्माण हो, ताकि ग्रामीणों को एडुकेशन और हेल्थ की समस्या से निजात मिले।

बाकी बची भूमि में फलदार पेड़ लगा कर टोंको के ग्रामीण बेरोजगार लोगों को दिया जाये। अगर प्रशासन और सरकार ग्रामीणों और ग्रामसभा की बात नहीं सुनती है तो जोरदार आंदोलन होगा। आर-पार की लड़ाई के लिए ग्रामीण संगठित हो गए हैं।





सभा में एतवा कच्छप, विनोद कच्छप , सुकरा कच्छप, फागु कच्छप, रिमि कच्छप, सरोज कच्छप, सोमरि उराव, नागि मिंज, राधा उरॉव , मीना कच्छप, सीमा कच्छप, राधा देवी, वीणा देवी, अनिता देवी, समीर बड़ाइक, गणेश बड़ाइक, मीना कुमारी, सोमरी देवी व आशा देवी सहित अन्य मौजूद थे।