ट्रांसफर चाहिए तो अपनी पत्नी मेरे पास भेज दो,जेई की प्रताड़ना से परेशान लाइनमैन दी अपनी जान
ट्रांसफर चाहिए तो अपनी पत्नी मेरे पास भेज दो, जेई की प्रताड़ना से परेशान लाइनमैन ने दी अपनी जान <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बिजली विभाग में तैनात एक लाइनमैन ने जेई की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर लिया।रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान लाइनमैन की मौत हो गई।लाइनमैन की मौत से पहले का वीडियो मिलने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बिजली विभाग के जेई के निलंबन की संस्तुति और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।एसपी संजीव सुमन ने भी तहरीर मिलते ही कार्रवाई की बात कही है।इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के पलिया का रहने वाला 45 वर्षीय गोकुल यादव बिजली विभाग में लाइनमैन था।गोकुल की एक साल से तैनाती घर से 50 किलोमीटर दूर अलीगंज में थी। इससे पहले महंगापुर में तैनात था।वहीं गोकुल की पहचान जेई से हुई थी। गोकुल अपने परिवार को लेकर काफी दिनों से परेशान था और इसलिए अपना ट्रांसफर पलिया चाह रहा था। गोकुल ने इसके लिए कई अफसरों से बात की,लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई।इसके बाद गोकुल ने अपने जेई से बात की।जेई ने ट्रांसफर करवाने की जिम्मेदारी तो ली, लेकिन इसके बदले उसने जो डिमांड की उसे गोकुल सहन नहीं कर सका।
जेई ने गोकुल से कहा कि तुम एक रात के लिए अपनी पत्नी को मेरे और मेरे साथियों के लिए भेज दो उसके बाद तुम्हारा ट्रांसफर करवा देंगे।यह सुनने के बाद गोकुल वापस आ गया।उसने इस बात की शिकायत पुलिस से की,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।गोकुल को इस शर्त ने इस कदर आहत किया कि उसने घर आकर खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली। परिवार के लोग गोकुल को देर रात लखीमपुर खीरी लेकर पहुंचे।जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।जहां पर रविवार सुबह 6 बजे गोकुल की मौत हो गई।
गोकुल ने वीडियो में कहा कि जेई और उसके दलाल ट्रांसफर के बदले में मेरी पत्नी मांग रहे हैं। मैंने थाने में भी नंबर देकर शिकायत की थी,लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस मामले में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी जेई के निलंबन की सिफारिश की और साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए निर्देश दिया।अधीक्षण अभियंता राम शबद ने आरोपी जेई नागेंद्र कुमार और टीजी-2 जगतपाल को रविवार शाम को सस्पेंड कर दिया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

