प्रतिनिधि,गोला। डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन दिल्ली से मोहमद इरफान एवं सना आफरीन गोला पहुंचे और रामगढ़ जिले में कार्यरत 18 डिजिटल दीदी से मिले और स्मार्ट पैड की उपयोगिता पर चर्चा की।





इस संबंध में इरफान ने कहा कि आप सभी दीदीयों द्वारा चयनित 100 महिलाओं से लगातार सम्पर्क बनाए रखे एवं व्यवहार में परिवर्तन लाने वाले कार्यक्रम है डिजिटल दीदी। बहुत जल्द आप लोगों को रक्तचाप एवं डायबिटीज मापने की मशीन मुहैया कराई जाएगी। उक्त टूल्स टेक्नोलॉजी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाए सेवाएं देंगी। वहीं डिजिटल दीदी खुद आय अर्जित कर अपने परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम होंगी । डिजिटल दीदी निशा, मोनिका सहित कई ने बताया कि बाजार के डिपोजल पैड के अपेक्षा स्मार्ट पैड बहुत ही अच्छा है।क्योंकि इसमें पर्यावरण में कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य में भी किसी प्रकार का कोई प्रतिकूल असर नहीं होता है। इसलिए महिलाएं भी इसे काफी पसंद करती हैं।





अमेरिका से ऑनलाईन कर रही क्लास पांच मेंटिज से मिला दिल्ली टीम,पांचो से ली ऑनलाइन क्लास की जानकारी





सभी मेंटीज ने अपनी अनुभव को साझा करते हुए कहा कि पहले हमलोग कुछ नहीं जानते थे,लेकिन आज हम लोग किसी भी समस्या पर प्रॉजेक्ट रिपोर्ट बना सकते तथा कंप्यूटर को भी अच्छी तरह से चला लेते हैं तथा फेक न्यूज को भी परख लेते। साथ ही डीईएफ ने हमे विदेश से क्लास करने का जो अवसर दिया है वो हमारे जीवन के लिए काफी कगार साबित हो रहा है। हम लोग कभी सपने में भी नहीं सोचे थे कि सूदूर क्षेत्रों में रहने वाली हम जैसे अमेरिका से जुड़कर ऑनलाईन क्लास कर अपने आप को जीवंत कर सकती है, लेकिन डीईएफ ने हमे यह मौका दिया इसके लिए हम सभी उसके शुक्रगुजार हैं।





मौके पर अंजर रजा , सोमा सरकार , नमिता कुमारी , सुषमा कुमारी , राधिका कुमारी ,सावित्री कुमारी ,संजू कुमारी , कोलिका कुमारी सुलेखा कुमारी , बबीता देवी, किरण देवी , निर्मला देवी, सुदामा महतो , बसंत बिहारी सिंह , नरेश बेदिया पूनम कुमारी , प्रियंका कुमारी सहित कई शामिल थे ।