प्रतिनिधि,गोला।झारखंड सरकार की मंत्री सह डुमरी की नवनिर्वाचित विधायक बेबी देवी शनिवार को सपरिवार प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा में मां छिन्नमस्ता की विधिवत पूजा अर्चना की।इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर रामगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक ममता देवी एवं पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो सहित आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी। विधायक बेबी देवी ने देवतुल्य मतदाताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। मौके पर दुलमी बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, कमलेश कुमार महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।