डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित





छात्र हित में जीवन पर्यन्त रहेंगे सेवारत : अरुण कुमार सिंह





प्रतिनिधि,सिंदरी। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसे राजनेता हुए जिनके जीवन का अधिकांश भाग शिक्षा, साहित्य, विज्ञान प्रसार और औद्योगिकीकरण को समॢपत रहा, लेकिन राष्ट्रीय घटनाक्रम ने कुछ ऐसी करवटें बदलीं कि वह कश्मीर की शेष भारत के साथ एकता और अखंडता के नाते ही ज्यादा जाने गए।





शुक्रवार को एसपीएम इंटर कॉलेज में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चारण के सांथ भूमि पूजन एवं दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिद्ध उद्योगपति केएन मित्तल एवं शासी निकाय के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉल में किया गया अतिथि परिचय प्राचार्य जितेंद्र कुमार बनर्जी ने किया।





प्रचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और जहां हुए स्थापित मुखर्जी वह जमीन हमारा है। उन्होंने कहा कि यह बड़े संयोग की बात है कि डॉ० मुखर्जी की प्रतिमा का शिलान्यास आजाद भारत के सरकार के प्रथम उधोग एवं वाणिज्य मंत्री डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, डॉ० मुखर्जी जनसंघ विचारधारा के प्रवर्तक थे। यह बड़ा ही संयोग की बात है कि शिलान्यास प्रसिद्ध उद्योगपति एवं एकल अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदारनाथ मित्तल तथा जनसंघ विचारधारा के प्रबल समर्थक तारा देवी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुई। विधायक सिंदरी के विधायक निधि से महाविद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया गया था, जिसका उद्घाटन विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी ने किया।





मंच को संबोधित करते हुए तारा देवी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के लिए इक्कीस हजार रुपए देने की घोषणा की एवं विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो एवं निजी सहायक धर्मेन्द्र महतो को निर्देश दिया कि महाविद्यालय के अधुरे चहारदीवारी को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। तत्पश्चात केदारनाथ मित्तल बतौर मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में मूर्ति स्थापना के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।





महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने इक्कावन हजार रुपए का चेक प्राचार्य के हाथ में सौंपा। सिंह ने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में यह संकल्प लिया कि मेरे आदर्श प्रबल राष्ट्रवादी, प्रखर देशभक्त , महान शिक्षाविद तथा देश को जोड़ने वाले नेता महापुरुष के नाम से स्थापित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इण्टर कॉलेज, सिंदरी की सेवा जीवन पर्यन्त करूंगा। प्रो० ओम प्रकाश, शासी निकाय के सचिव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी।





सभा को शहीद शक्ति नाथ महतो कालेज के प्राचार्य डॉ० अरूण कुमार महतो , महाविद्यालय शासी निकाय के परिषद प्रतिनिधि प्रो० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन वॉइस प्रिंसिपल प्रो० विद्या प्रकाश सिंह ने किया।





समारोह में सुदीप कुमार पाल, संजय कुमार, पिंकी सिंह, सहाना राय, कुमारी रमा, प्रियंका कुमारी, उमेश कुमार मिश्रा , तापस बराल , कुमार प्रणव , शिवपूजन सिंह , सुकुमार चक्रवर्ती, मलय मंडल , अनिल बाउरी , पूरन सिंह, राकेश कुमार महतो , गोपाल धीवर , सावित्री,बेबी , भोला सिंह , जगदीश के अलावा अन्य छात्र उपस्थित थे।