डोरंडा में ज्वेलर्स की दुकान में 62 लाख की चोरी करने वाले 5 पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
<Br/> <Br/>डोरंडा में ज्वेलर्स की दुकान में 62 लाख की चोरी करने वाले 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।डोरंडा में ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चोरी और डिबडीह में पुलिसवाले से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। लूट की वारदात को एक गैंग ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग सरगना समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के दो सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का सरगना पंडरा के रितेश वर्मा उर्फ लालू उर्फ राम सिंह उर्फ देवराज व मो साहिल उर्फ शुभम गुप्ता के अलावा डोरंडा के अनूप ठाकुर, मो अफरोज अंसारी और मो अरमान अंसारी उर्फ मोदी शामिल हैं।इन आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ सौ ग्राम सोने के आभूषण, 23 किलोग्राम चांदी के आभूषण, लूटी गई बाइक के अतिरिक्त गैस कटर सिलेंडर आदि बरामद किया है।
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि साइबर सेल में तैनात पुलिकर्मी से बीते दस जनवरी को हथियार के बल पर बाइक की लूट की गई थी। इसके अगले दिन अपराधियों ने डोरंडा काली मंदिर रोड स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान का शटर काटकर 62 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी सौरभ के मार्गदर्शन में डोरंडा थानेदार रमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों को उनके घर से ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूटकांड का भी खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि चोरी करने के बाद आधे से अधिक जेवरात सरगना रितेश के पास थे,बाकी अन्य अपराधियों के पास रखे हुए थे। अपराधी जेवरात को बंगाल में बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने रितेश को दबोच लिया। उसके घर से जेवरात भी बरामद कर लिए।
सोनी ज्वेलर्स दुकान में जिस समय आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस समय पुलिस की गश्ती टीम पहुंची थी। चोर गैंग के एक अपराधी ने गश्ती पुलिस की टीम को खैनी खिलाने के लिए प्रतिष्ठान से थोड़ा आगे ले गया और उसे बातों में उलझाकर रखा। इसी दौरान गैंग के अन्य सदस्यों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उस अपराधी की तलाश में जुट गई है। गिरोह के सदस्यों ने आरोपी के नाम का खुलासा भी किया है।
गैंग के सरगना ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक हफ्ते पहले जेवर की चोरी की योजना बनायी थी। आरोपी अनूप, मो साहिल और अफरोज ने प्रतिष्ठान की रेकी की थी। करीब तीन दिन तक तीनों ने मिलकर दुकान खुलने और बंद होने की जानकारी ली। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू में जमीन कारोबारी गब्बर साहू की हुई हत्या में गैंग का सरगना रितेश भी शामिल था। रांची पुलिस ने जब रितेश को पकड़ा तब उसने इस बात का खुलासा किया।रितेश ने पुलिस को बताया कि गब्बर हत्याकांड में उसकी बाइक भी इस्तेमाल की गई थी। मालूम हो कि गब्बर हत्याकांड काफी दिनों तक चर्चा में रहा था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

