प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। अंचल कार्यालय में गुरुवार को बालू घाट के साथ-साथ राजस्व वसूली को लेकर अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक ने बैठक किया। बैठक में संबंधित पंचायत के मुखिया के साथ-साथ घाट पर रसीद काटने वाले अभिकर्ता शामिल थे।बैठक में राजस्व वसूली के साथ-साथ बालू घाट को लेकर समीक्षा की गई।बताया गया कि 16 जून से अक्टूबर तक बालू का उठाव नहीं किया जाएगा।





सीओ ने बताया की मंझगांवा तरीघटेरी बालू घाट से 44 हजार 900 रुपये की राजस्व की वसूली हुई है।यह राशि गुरुवार को अंचल में जमा किया गया।उन्होंने ने बताया कि तरीघटेरी नदी घाट की नीलामी 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी।नौ जून तक 449 ट्रेक्टर बालू की बिक्री हुई,जिससे 44 हजार 900 रुपये की राजस्व की वसूली हुई है।इस बालू घाट का जिम्मा आठ अभिकर्ता को मिला है।गुरुवार को चार अभिकर्ताओं द्वारा ही राजस्व जमा किया गया है।





मौके पर उपप्रमुख प्रितम यादव,समाजसेवी बसंत सिंह,मो.मेराज,मो.इजराइल,संतन यादव, मो. अमजद, मो.अजीम सहित अन्य उपस्थित थे।