प्रतिनिधि,हजारीबाग। जिले में शिक्षा के साथ खेल पर भी छात्र-छात्राओं का उत्साह काफी देखने को मिल रहा है। उसी उत्साह के बीच एक जून को शहर से दिल्ली के लिए रवाना हुए ताइक्वांडो संघ के चार खिलाड़ियों ने दिल्ली एनसीआर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में देश भर के कई खिलाड़ी शामिल हुए। खेल के दौरान शहर की दो बेटियों ने वनिता परासर (अंडर 63 किलो वर्ग) एवं सौम्य ऐकत (अंडर 44 किलो वर्ग) ने कांस्य पदक हासिल किया।





खेल की समाप्ति के उपरांत हजारीबाग आगमन पर शुक्रवार को शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने अपने कार्यालय परिसर में दोनो खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शॉल देकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। साथ ही उनके कोच रोशन चौहान एवं ताइक्वांडो संघ के सचिव हेमंत कुमार को भी बधाई दिया।साथ ही हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग का नाम आप लोगों ने रोशन किया है। खेल के दौरान दिल्ली के अस्पताल में इलाजरत होने के बावजूद आप लोगों ने खेला और कांस्य पदक हासिल किया है, आप पर गर्व है, जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। साथी ही अजमेरा ने कहा कि आप सभी खेल के प्रति इसी तरह सजग रहें और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय खेलने के लिए प्रतिबद्ध हो, आपका बड़ा भाई आपके साथ सदैव खड़ा है। साथ ही कहा कि आप सभी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हो।





दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि खेल के प्रथम दिन एवं खेल के बीच में ही हम दोनों का तबीयत काफी बिगड़ गया था। हम लोग बस कांस्य पदक हासिल कर सके यदि हमारी तबीयत नहीं बिगड़ती तो हम शहर का नाम रोशन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटते। साथ ही कहा कि जब हम लोग रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो हमारे अभिभावक तथा कोच को हमारे पहुंचने की सूचना नहीं दी गई बस का किराया देकर हमें बस पर बैठा दिया गया।





कोच रोशन चौहान ने कहा कि दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में 5 जून को प्रवेश 2:00 बजे तक निर्धारित था परंतु झारखंड की टीम के द्वारा खिलाड़ियों को 1 जून को ही दिल्ली रवाना कर दिया गया। इस बीच खिलाड़ियों का तबीयत बिगड़ गया और नजदीकी अस्पताल में उन्हें 24 तथा 48 घंटों के लिए भर्ती कराया गया,जिसके बाद भी खिलाड़ियों ने अपने शहर का परचम लहराया।ऐसे खिलाड़ियों पर हम सबों को हजारीबाग वासियों को गर्व करना चाहिए। इन दो खिलाड़ियों के साथ आलोक रंजन एवं बंटी कुमार ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिया। साथ ही रोशन ने कहा कि हजारीबाग से लगातार हर्ष अजमेरा खिलाड़ियों के संपर्क में थी। हजारीबाग से जिस दिन खिलाड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे वह दिन श्री अजमेरा के द्वारा खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया था। हजारीबाग ताइक्वांडो संघ इन का आभार प्रकट करता है इन्होंने जो साथ और सहयोग किया है खिलाड़ियों को हम आशा करते हैं कि यह आगे भी खिलाड़ियों के प्रति इसी तरह सजग रहे।