ताजमहल में पानी की एक बूंद के लिए तरसते दिखे पर्यटक, वीडियो वायरल
ताजमहल में पानी की एक बूंद के लिए तरसते दिखे पर्यटक, वीडियो वायरल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

आगरा।पूरी दुनिया में प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल में शनिवार को पर्यटक अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में भटकते हुए दिखाई दिए।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।ताजमहल के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने वाली एजेंसियों की बड़ी लापरवाही के कारण पर्यटकों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ा।दूसरी तरफ ताजमहल के दीदार के लिए टिकट का दाम भी लगातार बढ़ रह है,लेकिन पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजमहल परिसर में सुरक्षा और नियमों के कारण खाने पीने का सामान और अधिक मात्रा में पानी ले जाना मना है।पर्यटक अपने साथ एक बोतल पानी ही लेकर ताजमहल में जा सकते हैं।जब उनके पास मौजूद पानी खत्म हो जाता है, तो वह इधर उधर भटकते हुए नजर आते हैं।ताजमहल में लाखों रुपये खर्च करके पर्यटकों के पीने के लिए पानी के इंतजाम किए गए थे, लेकिन सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही के चलते यहां लगे पानी के नल भी खराब पड़े हुए हैं।
शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ताजमहल के अंदर अपने बच्चे को पानी की बूंद-बूंद हाथ में समेटकर पिलाते हुए नजर आ रही है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि नल से पानी बूंद बूंद कर निकल रहा है और उसी से महिला अपने बच्चे की प्यास बुझाने में लगी हुई है।इस वीडियो के बाद ताजमहल का रखरखाव करने वाली एजेंसियों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं कि जिस ताजमहल में पानी की व्यवस्था करने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, वहां पर पर्यटकों को इस तरह से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।
खराब नल को कराया जा रहा ठीक
पानी के लिए तरसती हुई महिला पर्यटक के वीडियो पर एसआई अधिकारी राजकुमार पटेल का कहना है, कि ताजमहल में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन एक नल किसी वजह से खराब हो गया था, उसे सही कराया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

