प्रतिनिधि,चतरा। गरीबों दलितों शोषितों वंचितों दबे कुचले की आवाज व मसीहा सह बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन रविवार को चतरा नगर परिषद क्षेत्र स्थित पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव के आवास पर राज्य के लोकप्रिय मंत्री सत्यानन्द भोगता ने राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर पूरे धूम धाम से मनाया।





मंत्री सत्यानंद भोगता ने उपस्थित सभी लोगों को केक खिलाकर लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस दौरान मंत्री भोगता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक व्यक्ति नहीं एक विचारधारा हैं। दबे कुचले शोषितों वंचितों गरीबों की आवाज हैं। हमसब को उनके बताए मार्गों पर चलना है और उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। जन्मदिन कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।