जमशेदपुर के गोलमुरी के नानक नगर में रविवार को एक धार्मिक सभा आयोजित थी।सभा में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय पर धार्मिक सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए बवाल किया है।

सभा में रखी कुर्सियों को तोड़ा गया और पोस्टरों में आग लगा दी गई।काफी देर तक बवाल होने के साथ ही भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज भी की।
बजरंग दल में कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी आई थी। इन लोगों ने बताया कि संत रवि सिंह के प्रवचन के नाम पर यहां धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।