नयकी तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर नगरपालिका प्रशासन को मिली अंततः सफलता





प्रशासन द्वारा दी गई दो दिनों की मोहलत ने लाया रंग अतिक्रमणकारियों ने मकान किया खाली





बुलडोजर ने ध्वस्त किया तालाब किनारे खड़े कच्चे मकान





प्रतिनिधि,चतरा। विरोध व समर्थन के बीच अंततः नगर पालिका प्रशासन के लिए नयकी तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर मार्ग प्रशस्त हो ही गया। तालाब किनारे अतिक्रमण कर कच्चे मकान बनाकर रह रहे लोगों ने प्रशासन को दिए गए दो दिनों की मोहलत पर अमल करते हुए मकान को खाली कर दिया। इस बीच प्रशासन ने हरी झंडी मिलते ही बुलडोजर चलाकर कच्चे मकानों को तोड़ दिया।