नववर्ष में करें स्वदेश दर्शन,इन योजनाओं का उठाएं लाभ
नववर्ष में करें स्वदेश दर्शन,इन योजनाओं का उठाएं लाभ <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।कोरोना काल में पर्यटन विभाग की कई योजनाएं प्रभावित हुईं।इनमें केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी से स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना भी शामिल हैं,लेकिन 2021 में आखिरी महीनों में एकबार फिर से इस योजना के तहत कार्य तेजी से शुरू किया गया है। संभावना है कि 2022 के अंत तक लोगों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना को इको सर्किट टूरिज्म नाम से भी जाना जाता है।इस योजना के तहत झारखंड के चार जिलों के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
लातेहार के प्रसिद्ध बेतला पार्क और मिरचईया फॉल, नेतरहाट, रांची के गेतलसूद डैम, पूर्वी सिंहभूम के चांडिल डैम और सरायकेला दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को इको सर्किट टूरिज्म में शामिल किया गया है।
इन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधाओं और आवागमन के साधन विकसित किए जा रहे हैं। सौंदर्यीकरण, बच्चों के मनोरंजन और खेल की सुविधा विकसित की जा रही हैं। वाटर स्पोर्ट्स आकर्षण का केंद्र होगा। इन केंद्रों में रेस्तरां में फास्ट फूड से लेकर देश के सभी राज्यों के व्यंजन उपलब्ध होंगे। आराम के लिए रिसॉट भी बनाए जाएंगे। नेतरहाट में बस स्टैंड भी बनाया जाएगा। इसमें लगभग 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं प्रसाद योजना के तहत देवघर में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही है। शिव गंगा पौंड, लाइटिंग सहित अन्य विकास के कार्य होंगे। इसके लिए लगभग 35 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है।
स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना 2022 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सभी जिलों में एडवेंचर टूरिज्म महोत्सव युवाओं के लिए नया अनुभव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों को इससे जोड़कर पर्यटन को प्रमोट किया जाएगा। -नीतीश सिंह, पर्यटन निदेशक
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

