रामगढ़।झारखंड के रामगढ़ में रजरप्पा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है।लड़की के साथ 7 युवकों ने दुष्कर्म किया।नाबालिग को फिल्मी अंदाज में हवस का शिकार बनाया गया।पुलिस ने 7 में 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस की एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की को एक युवक ने झांसे में लिया। युवक ने बहला फुसला कर अपने साथ अपने ठिकाने पर लेकर गया और दुष्कर्म किया।युवक ने चालाकी से दुषकर्म का वीडियो बना लिया।इस घटना के बाद उसके 6 साथी वहां पहुंच गए।सभी ने नाबालिग लड़की को उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करने लगे। लड़की को धमकी दी कि बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। नाबालिग लड़की को मजबूर करके 6 लड़कों ने उसके साथ एक के बाद एक दुष्कर्म किया। घटना 15 मार्च की बताई जा रही है।

घर लौटकर लड़की ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो आसपास के लोग आग्रोशित हो गए।सभी ने मिलकर पुलिस को सूचना दी और पीड़िता के बयान पर रजरप्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर रजरप्पा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।फरार आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके लिए छापेमारी की जा रही है। इस जघन्य वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग पुलिस प्रशासन से की है।