वरीय संवाददाता,रांची। नारनौलीय अग्रवाल संघ रांची द्वारा संतोष अग्रवाल की माता स्व.सुधा अग्रवाल की पुण्यस्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन न्यू लाइफ हॉस्पिटल डोरंडा में किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं 66 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संतोष अग्रवाल ने कहा कि हमें रक्तदान करते रहना चाहिए, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को रक्त मिल सके एवं जरूरत पड़ने पर लोगों की जान बचाई जा सके। नारनौलीय अग्रवाल संघ, रांची के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
शिविर को सफल बनाने में सचिव सौरभ अग्रवाल, डॉ अंबुज अग्रवाल, संजीत अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।





