रांची।सात नवंबर को राजभवन के सामने धरने पर बैठे यूपीए नेताओं की भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के खिलाफ जुबान फिसल गई थी।धरने में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पटक-पटक कर मारो।सोरेन सरकार में मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा था कि हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की टांग तोड़ देंगे।
तिर्की ने अपनी सफाई में ये क्या कहा
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की अपने बयान से पलटी मारते कहा कि पटक-पटक के मारो से मेरा मतलब, राजनीतिक पटकनिया देने से था।मैंने विपक्ष को राजनीतिक पटकनिया देने की बात की थी।तिर्की ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया था।बरहाल तिर्की ने अपने भाषण में जो भी कहा था कि उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर बोले तिर्की
झारखंड में जारी केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी पर बंधु तिर्की ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना बंद करे।तिर्की ने एक बार भी कड़े लहजे में कहा कि ये झारखंड है,नागपुर नहीं।यहां वे कुचल दिए जाएंगे।वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने यूपीए नेताओं के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी गीदड़-भभकियों से नहीं डरती।





