पड़ोसन के घर गया युवक के न निकलने पर लोगों ने तोड़ा दरवाजा, अंदर का नजारा देख सभी रह गये दंग
<Br/> <Br/>पड़ोसन के घर गया युवक नहीं निकला तो लोगों ने तोड़ा दरवाजा,अंदर का नजारा देख सभी रह गये दंग <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गयी जब एक कमरे से युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला है।कमरा युवती का था।स्थानीय लोगों ने युवक को युवती के घर जाते हुए देखा था।जब काफी देर बाद भी युवक नहीं निकला और युवती के कमरे का दरवाजा भी नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दोनों फंदे से झूल रहे हैं।दोनों का शव मिलने के बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना खेलगांव थाना क्षेत्र के खटंगा में बुधवार को हुई।यहां रहने वाले 22 वर्षीय और उसकी पड़ोसन 20 वर्षीय निशु कुमारी उर्फ गुड़िया का शव उसके कमरे में झूलता हुआ मिला है।परिजनों ने जब युवती के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।
तब स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश फाख्ता हो गए. क्योंकि कमरे में आशीष और युवती के शव फंदे से झूलते मिले। तब इस बात की जानकारी खेलगांव थाने को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जांच में जुटी। शव को पोर्स्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में अबतक ये बातें सामने आई हैं कि आशीष और युवती आपस में प्रेम करते थे। आत्महत्या की वजह क्या रही- यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। खेलगांव थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि मामले में पूछताछ और जांच जारी है।
वहीं, स्थानीय लोग और परिजन से हुई पूछताछ, कमरे की स्थिति और परिस्थितियों के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

