पत्थर माफिया बेलगाम,अवैध खनन में कार्रवाई करने गई पुलिस को दौड़ाया
पत्थर माफिया बेलगाम,अवैध खनन में कार्रवाई करने गई पुलिस को दौड़ाया <Br/> <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।दुमका में पत्थर माफिया बेलगाम हो गये हैं। शुक्रवार को दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा के कुलकुलीडंगाल में अवैध पत्थर खनन मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।अवैध खनन करने वालों ने पुलिस को दौड़ाया।अवैध खनन में लगे उपकरण से लैस एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त भी किया लेकिन पत्थर माफियाओं के लोगों ने सड़क पर भारी संख्या में बीच सड़क पर जमा होकर पुलिस का विरोध करने लगे। पुलिस जब्त ट्रैक्टर को थाने नहीं ले जा सकी।अवैध कारोबारी पुलिस द्वारा जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर अपने साथ ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी और एसएसबी के जवानों के साथ कुलकुलीडंगाल पहुंचे थे।एसडीपीओ को गुलाम जकारिया से यह शिकायत मिली थी कि उसके नाम से जिस पत्थर खदान का लीज है, उसमें दूसरे लोग जबरन अवैध रुप से पत्थर खनन कर रहे हैं। जमीन के रैयत लखन राय के मुताबिक चुड़का ,सोम और बबलू दत्ता सहित कई लोगों पर यहां अवैध खनन करने का आरोप है। इस मामले में पूर्व में शिकारीपाड़ा थाना में पंचायती भी हो चुकी है। इसी मामले में एसडीपीओ नूर मुस्तफा पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे पर पत्थरों के अवैध कारोबारी पुलिस पर भारी पड़े।
एसडीपीओ ने बताया यहां के लीज धारी पत्थर खदान मालिक गुलाम जकारिया ने थाना में आवेदन दिया है कि कुछ लोगों द्वारा उनके पत्थर खदान में अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। इसकी कार्रवाई के लिए टीम यहां पहुंची थी। एसडीपीओ ने कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

