पन्नी और कपड़े से ढकवाई गई मस्जिद, पुलिस ने होली से पहले उठाया ऐसा कदम
पन्नी और कपड़े से ढकवाई गई मस्जिद, पुलिस ने होली से पहले उठाया ऐसा कदम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अलीगढ़।देश में रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।इस बार होली के दिन शब-ए-बारात भी पड़ रही है।उत्तर प्रदेश में होली और शब-ए-बारात पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया हुआ हैं।अलीगढ़ में शीशे वाली मस्जिद और बाबरी मंडी की मस्जिद को पुलिस-प्रशासन ने ढकवा दिया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला अति संवेदनशील शहरों में शामिल है।शुक्रवार को होली और जुमा दोनों है और उसी रात शब-ए-बारात भी मनाई जाएगी।ऐसी हालत में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर में सेक्टर स्कीम लागू की है।हर चौराहे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया और अफवाह फैलाने वालों व डीजे के गानों पर नजर रखे हुए है।
होली 18 मार्च शुक्रवार को मनाई जाएगी। प्रशासन ने होली के दिन शीशे वाली मस्जिद और बाबरी मंडी की मस्जिद को कपड़ों से ढकवा दिया है,ताकि कोई शरारती तत्व मस्जिद पर रंग न डाल पाए।मिश्रित आबादी वाले स्थलों पर जहां होली खेली जाती है वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।अति संवेदनशील जगह पर पुलिस द्वारा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।अलीगढ़ शहर में 3 दिन तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।गुरुवार और शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

