प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।





मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से काट कर हत्या की गई है। जबकि एक व्यक्ति बाथरूम में फंदे से लटका मिला है।





मृतकों में राहुल तिवारी, उसकी पत्नी प्रीति तिवारी और 12 वर्षीय माही 12, 7 वर्षीय पीहू 7और 5 वर्षीय बेटा पोहू मासूम बच्चे शामिल हैं।पुलिस को मौके से ही एक चौपड़ बरामद हुआ है।





घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया।सूचना पर पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार राहुल तिवारी भागलपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। राहुल मूल रूप से कौशांबी जिले का रहने वाला था। पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले हैं। उनका गला रेता गया है। वहीं, पति का शव फंदे से लटका मिला है।





एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। एक आशंका यह भी है कि पहले राहुल की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया और फिर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया।