पूर्व सांसद के नाती की हत्या,उतरे सड़क पर लोग
पूर्व सांसद के नाती की हत्या,उतरे सड़क पर लोग <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

हजारीबाग।कटकमदाग प्रखंड की खपरियावां कोनार नदी के पास 30 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया।युवक की पहचान हजारीबाग के पूर्व सासंद महावीर लाल विश्वकर्मा के नाती अविनाश कुमार राणा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। अविनाश नवादा गांव निवासी पारा शिक्षक केदार राणा के बेटे थे।
बताया जा रहा है कि मृतक हजारीबाग नूरा स्थित पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा नाना के घर रहता था। गुरुवार की रात आठ बजे रात बानादाग एनटीपीसी में काम करने के लिए डयूटी पर निकला था।शुक्रवार को दो बजे दिन तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों ने जब बानादाग एनटीपीसी के रेलवे साइडिंग जहां वो काम करता था वहां पता किया तो गुरुवार की रात वह ड्यूटी नहीं गया था।
इसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी।परिजनों ने अपने रिश्तेदार औरंगाबाद थाना प्रभारी शशि कुमार राणा को सूचना दी।सूचना पर वह लाइव लोकेशन के आधार घटना स्थल पर पहुंचे।इसके बाद परिजन भी वहां पहुंचे तो अविनाश का शव पड़ा मिला और शव के बगल में उसकी मोटरसाइकिल, बैग और पानी की बोतल पुलिस बरामद किया गया।
घटना की जानकारी कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव को दी गयी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डॉग स्कायड और फॉरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। मामला के जांच के बाद दोषियों को किसी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी करेगी।
इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शंकरपुर चेकपोस्ट के पास सड़क जाम कर हजारीबाग- बड़कागांव मार्ग बाधित कर दिया। लोगों की मांग है कि मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाय।
इस मौके पर पेलावल अंचल के इंस्पेक्टर प्रभात कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो, खपरियावां पंचायत की मुखिया मंजू मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, समाजसेवी रामकिशोर सावंत एवं मृतक के परिजन और रिश्तेदार मौजूद थे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

