पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार,तीन जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार,तीन जिंदा जले <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रविवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है।यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 127 के एयर स्ट्रिप के पास ये दर्दनाक सड़क हुआ। रविवार शाम लगभग आठ बजे लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई।आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया।हादसे की सूचना पर कूरेभार और गोसाईंगंज थाने की पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई।पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सीएनजी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण धमाका भी हुआ।आशंका जताई जा रही है कि गैस लीक होने के कारण कार में आग लग गई, फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज ने बताया कि कार लखनऊ की है। कार सवार लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

