प्रियंका ने आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर योगी सरकार को घेरा,कहा-यही है यूपी में कानून
प्रियंका ने आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर योगी सरकार को घेरा,कहा-यही है यूपी में कानून <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल गांव में जहरीली शराब से अभी तक 10 लोग दम तोड़ चुके है।अस्पताल में लगभग 41 लोग भर्ती हैं।इनमे से 6 आईसीयू में भर्ती थे। 5 की की हालत हालत में सुधार हुआ,जबकि एक की अभी भी आईसीयू में एडमिट है।
जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया है कि सरकार के सरंक्षण जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।
दरअसल प्रियंका ने मामले पर आक्रोश जताते हुए ट्वीट कर कहा कि उप्र में जहरीली शराब का कारोबार सरकार के सरंक्षण में फल-फूल रहा है। आजमगढ़ की घटना समेत एक साल में 200 से अधिक मौतें, कई के घर उजड़ गए लेकिन शराब माफियाओं पर कोई कड़ा एक्शन नहीं हुआ। यही है यूपी में कानून व्यवस्था की कहानी।
प्रियंका ने एक और ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी राज में चुनाव तक बस अच्छे दिनों का झांसा है। चुनाव खत्म होते ही महंगे दिन जनता के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। अप्रैल से रसोई गैस की कीमत दोगुनी हो सकती है, बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम। सरकार के पास महंगाई रोकने का कुछ भी नहीं है इंतजाम।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

