प्रतिनिधि सिंदरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोहरटांड़ निवासी गोपी पाल की पुत्री प्रिया पाल को नीट परीक्षा में सफल होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी, सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकास बाउरी ने अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर उनके घर जाकर प्रिया पाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।साथ प्रिया को तारा देवी ने अपने हाथ से मिठाई खिलाकर भविष्य में और भी अच्छे रिजल्ट की शुभकामनाएं दी।





