प्रेमिका की बेवफाई नही झेल सका प्रेमी, होली के नाम पर बुलाया और गला काट कर की हत्या
प्रेमिका की बेवफाई नहीं झेल सका प्रेमी,होली के नाम पर बुलाया और गला काट कर की हत्या <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड की राजधानी रांची में प्रेमिका के बेवफाई के शक में प्रेमी ने 15 साल की नाबालिग प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। प्रेमी ने हत्या के बाद शव को पंडरा ओपी क्षेत्र के आईटीआई बस स्टैंड के पास ढेलाटोली स्थित अपने कमरे में छिपा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पंडरा ओपी पुलिस ने शव को बरामद किया और प्रेमी प्रशांत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। गुमला निवासी मृतका इस बार 10वीं की परीक्षा देने वाली थी।
मृतका के चचेरे भाई राहुल उरांव ने पंडरा ओपी थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।राहुल ने बताया कि बहन दोस्त के घर होली खेलने निकली थी। शाम में किसी ने सूचना दी कि उसकी लाश एक मकान में पड़ी है।
पंडारा पुलिस ने नामजद आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रशांत ने पुलिस को बताया कि लड़की से उसका पहले से परिचय था। उसे शक हुआ कि वह उसे धोखा दे रही है।अपनी प्रेमिका की बेवफाई बरदाश्त नहीं कर पाया। दोनों के बीच कमरे में उससे कहासुनी हुई। प्रशांत ने गुस्से में वहां पड़ी कुल्हाड़ी से प्रेमिका की गर्दन पर दे मारा। इसमें उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर वही दोनों थे। हत्या के बाद उसने शव को छिपा दिया और फरार हो गया।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

