प्रतिनिधि,हजारीबाग। प्रेस क्लब हजारीबाग,विष्णुगढ़ इकाई की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार दुबे ने की,जिसका संचालन प्रेस क्लब हजारीबाग जिला कार्य समिति सदस्य अमूल्य चंद्र पाण्डेय द्वारा किया गया,जिसमें प्रेस क्लब हजारीबाग की विष्णुगढ़ इकाई में होने वाले प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा सदस्यता ग्रहण करने की अंतिम तिथि भी थी,जिसमें कई पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया की आने वाली 17 जून दिन (शनिवार) को फिर से बैठक कर होने वाले चुनाव के नॉमिनेशन की तारीख तथा चुनाव की तारीखों के उपर भी चर्चा की जाएगी।





इस बैठक में मुख्य रुप से राजेंद्र कुमार दुबे, बंटी मिश्रा,मिथलेश कुमार बर्मन,ललित कुमार मिश्रा,श्रीप्रसाद सोनी, अजीत कुमार मिश्रा, राजेश्वर महतो,अमूल्य चंद्र पाण्डेय, विनय कुमार पाठक, संतोष शर्मा, शैलेंद्र कुमार पाठक,सुनील कुमार, राजेश कुमार दुबे , जीवन सोनी,घनश्याम पाठक, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, पुरूषोत्तम कुमार उपस्थित थे।