फिल्म द कश्मीर फाइल्स की टीम ने योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात
फिल्म द कश्मीर फाइल्स की टीम ने योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। फिल्म द कश्मीर फाइल्स की टीम के कलाकारों ने रविवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।टीम ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की।उत्तर प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया गया है।
द कश्मीर फाइल्स की टीम से मुलाकात करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह फिल्म देश को जागरूक करेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। नि:संदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।
उत्तर प्रदेश में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने के बाद इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में और दीवानगी बढ़ गई है।इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है और यह कश्मीर से 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द की कहानी पर आधारित है।
कई राज्यो में द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री
उत्तर प्रदेश से पहले कई राज्यों में फिल्म द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री हो चुकी है।कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।कई अन्य राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर विचार भी किया जा रहा है। फिल्म कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी से जबरन पलायन और उनके साथ हुए अत्याचार पर आधारित पर है।
फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर बहस जारी
फिल्म द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने से पहले और बाद में इसे लेकर दक्षिणपंथ और वामपंथ विचारधारा मानने वाले लोगों के बीच तीखी बहस जारी है।वहीं लोग इस फिल्म को देखने के लिए पूरी फैमिली के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं। टीवी चैनलों में इस विषय को लेकर बहस ने भी जोर पकड़ लिया है।
द कश्मीर फाइल्स ने नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपए का किया कलेक्शन
फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। विवेक अग्निहोत्री ने 14 करोड़ रुपए के बजट में यह फिल्म बनाई थी। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर ने अहम भूमिका निभाई हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

