बच्चे को चाकू की नोक पर रखकर सामूहिक दुष्कर्म,बनाया वीडियो,अब दी जा रही वीडियो वायरल करने की धमकी
बच्चे को चाकू की नोक पर रखकर सामूहिक दुष्कर्म,बनाया वीडियो,अब दी जा रही वीडियो वायरल करने की धमकी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के देवघर से बच्चे को चाकू की नोक पर रखकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।मधुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता को तमंचे के बल पर दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया है।इस दौरान महिला के गोद में मौजूद 6 साल के बच्चे की गरदन पर दुष्कर्मियों ने चाकू लगा रखा था। अब आरोपी युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर चुपचाप रहने की धमकी भी दी। घटना 14 जनवरी की बतायी जा रही है।
पीड़िता ने पति के साथ गुरुवार को एसपी धनंजय कुमार सिंह से मिलकर आप बीती बताई।एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना मधुपुर को निर्देश किया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है।वह घर से शाम को शौच करने निकली थी। उसी बीच दिलीप मंडल और जामुन मंडल नामक आरोपी महिला का मुंह बंद कर उसके कमरे में ले गए और पिस्टल सटा दिया। उसके बाद महिला के साथ रह रहे उसके देवर के 6 साल के बच्चे के गर्दन पर चाकू रखकर जान मारने की धमकी दी। उसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
उस दौरान एक आरोपी युवक ने महिला की अश्लील वीडियो मोबाइल से बनायी और चुपचाप रहने के लिए भी पीड़ित महिला से कहा। बाद में दोनों युवकों ने उक्त वीडियो गांव में ही दो व्यक्ति और एक महिला को भी दिखा दिया।
पीड़िता ने बताया घटना के बाद अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति आने के बाद एसपी से मुलाकात की। उसके बाद एसपी के निर्देश पर घटना के एक सप्ताह के बाद मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

