बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों से की 25 लाख की लूट,लूट के बाद फरार हुए बदमाश
बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों से की 25 लाख की लूट,लूट के बाद फरार हुए बदमाश <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद।गाजियाबाद के अपराधियों के हौसले किस तरह से बुलंद हैं, यह सोमवार को सामने आई लूट की एक वारदात दर्शाती है।दो बाइकों से आए तीन बदमाशों ने मसूरी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम सी-ब्लॉक में दिनदहाड़े गोलियां चलाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख की लूट की। बदमाश वारदात को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूरी थानाक्षेत्र के डासना में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है।सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे पेट्रोल पंप के कर्मचारी पप्पू कुमार कामत और सन्नी शुक्ला तीन दिन का 25 लाख रुपए कैश लेकर गोविंदपुरम में एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहे थे।पेट्रोल पंप के मैनेजर रितेश कुमार और एक अन्य कर्मचारी ऋषभ शर्मा दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे आ रहे थे।कर्मचारी गोविंदपुरम बी-ब्लॉक में पहुंचे तो स्प्लेंडर व अपाचे बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर पैसे लेकर जा रहे कर्मचारियों की बाइक रुकवा कर पैसे से भरा हुआ बैग लूट लिया।
बैग छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश पैसे से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद एसएसपी पवन कुमार, एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एएसपी सदर आकाश पटेल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख रुपए लूटने की सूचना मिली है। बदमाशों द्वारा तीन राउंड गोलियां भी चलाई गईं। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमें गठित की गई हैं। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

