लखनऊ।रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।इस बीच अभ्यर्थियों ने आज बिहार बंद की घोषणा की है।बिहार बंद को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रदेश में लाॅ एंड ऑर्डर न बिगड़े इस लिए बिहार से सटे हुए जिलों के स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के रेलवे स्टेशन अलर्ट मोड पर

एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी से बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच संभावना है कि शरारती तत्व अभ्यर्थियों की आड़ में रेलवे के संपत्ति को नुकसान पहंचा सकते हैं।इस लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और साथ ही रेलवे की खुफिया एजेंसियों की हर गतिविधियों पर खास नजर हैं।यूपी पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने एसपी,आईजी रेंज, एडीजी ज़ोन को सतर्क रहने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

प्रयागराज से दो उपद्रवी गिरफ्तार

एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बिहार में बीते चार दिनों से अभ्यर्थी बड़ा विरोध-प्रदर्शन कर रहे है।बिहार के बाद अब ये आंदोलन उत्तर प्रदेश में भी बढ़ता जा रहा है।नौकरी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में कई जगह पैसेंजर ट्रेन रोककर नारेबाजी की।पुलिस ने प्रदर्शनकारियो के बीच से दो उपद्रियों को गिरफ्तार किया है।इनकी पहचान प्रदीप यादव और मुकेश यादव के रूप में हुई है जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

प्रयागराज पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के अनुसार 25 जनवरी को अभ्यर्थियों के वेश में करीब 1000 असामाजिक तत्व प्रयागराज स्टेशन के पास जमा हो गए थे और कथित तौर पर रेलवे ट्रैक को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों में से- 2 को गिरफ्तार कर लिया गयि हैं, जबकि एक अन्य को 1 जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।इनके खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज है।

छात्रों क्यों कर रहे हैं विरोध-प्रदर्शन

आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने 14 जनवरी को नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (NTPC) का रिजल्ट जारी किया था। इस रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का आरोप है कि रेलवे बोर्ड ने नोटीफिकेशन में कहा था कि सीबीटी प्रथम परीक्षा में 20 फीसदी अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, लेकिन बोर्ड ने सिर्फ पांच फीसदी का ही चयन किया है। बस इसी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी व्याप्त है। जिसे लेकर बिहार से उत्तर प्रदेश तक अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।