हजारीबाग।सोमवार को कोर्रा पुलिस ने शहरी क्षेत्र से ब्राउन शुगर व प्रतिबंधित कफ सीरप कोरेक्श के साथ पुलिस ने नशे के दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।कारोबारियों में कनहरी हिल प्रयास गली दीपूगढ़ा के ओम प्रकाश सिंह उर्फ सन्नी सिंह और मरियम टोली के जयनाथ हर्ष शामिल हैं।बताया जाता है कि दोनों कारोबारी अमीर युवकों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास 8.23 ग्राम ब्राउन शुगर और सौ शीशी प्रतिबंधित सीरप जब्त की है और इस कारोबार में इस्तेमाल की गयी एक टाटा इंडिगो कार व दो मोबाइल भी जब्त किया है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि तीन वर्षों से ये कारोबार कर रहे हैं।चतरा जिले के गिद्धौर से ब्राउन शुगर खरीदकर हजारीबाग में बेचते थे।गिद्धौर से ब्राउन शुगर लाकर पेलावल मुहल्ला में स्टॉक करते थे।वहां से युवकों व छात्रों को बेचा करते थे। ब्राउन शुगर की एक पुड़िया को पांच सौ से लेकर एक हजार रुपए में बेचते थे।प्रतिबंधित सीरप सौ एमएल की शीशी पांच सौ रुपए में बेचा करते थे।दोनों कारोबारी अमीर युवकों को अपना शिकार बनाते थे।अमीर युवक ब्राउन शुगर लेने के एवज में अधिक रुपए दिया करते थे।आरोपियों ने खुलासा किया कि सदर, मुफस्सिल, लौहसिंघना, बड़ाबाजार व कोर्रा थाना क्षेत्र के युवकों को ग्राहक बनाकर ब्राउन शुगर व प्रतिबंधित सीरप बेचते थे।
ब्राउन शुगर व प्रतिबंधित सीरप मामले में पकड़े गये कारोबारियों में एक आरोपी डीएफओ का बेटा है।बैरहाल इस बेटे से डीएफओ व इनके परिवार के लोग परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने घर से 50 हजार रुपए लिया था। दूसरा आरोपी किसान का बेटा है और दीपूगढ़ा मरियम टोली मुहल्ला स्थित अपने चाचा के घर रहता था।वह कटकमसांडी के साहपुर गांव का स्थायी निवासी है।

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे को सूचना मिली थी कि लाल रंग की इंडिगो कार से ब्राउन शुगर व प्रतिबंधित सीरप लेकर आरोपी दीपूगढ़ा की ओर जा रहा है।एसपी ने एक छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया।टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने किया। कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, एसआई सुदीप पांडेय समेत शस्त्र पुलिस ने दीपूगढ़ा मरियम टोला के पास कार को जब्त किया। कार की तलाशी में एक कार्टून प्रतिबंधित सीरप और ब्राउन शुगर बरामद हुआ।