लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां बड़े जोर शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। भाजपा और सपा में सियासी बयानबाजी की जंग भी चल रही है।इस कड़ाके की ठंड में प्रदेश का सियासी पारा चरम पर है।इसी क्रम में
भारतीय जनता पार्टी 6 फरवरी को अपना घोषणा जारी करेने जा रही। भाजपा ने इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र के नाम से नवाजा है।सूत्रों से खबर है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में मुफ्त बिजली को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।भाजपा अखिलेश के इस चुनावी दांव को चित करने के लिए मुफ्त बिजली को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का जो चुनावी वादा किया था, उसे कुछ और मॉडिफाइड करते हुए यूपी में भी संकल्प पत्र में लाने की तैयारी चल रही है. इसके साथ ही बिजली के बकाए बिल में भी छूट देने की घोषणा हो सकती है.

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने गढ़ गोरखपुर सदर विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद स्पष्ट कर दिया था कि भाजपा का संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार संकल्प पत्र गरीबों, किसानों और महिलाओं को लेकर केंद्रित होगा।नए रोजगार सृजन पर खास ध्यान होगा।