भाजपा के शाह ने कहा, यूपी को सपा-बसपा फिर से जंगलराज की ओर ले जाएंगी, भाजपा के राज में सुशासन स्थापित हुआ
भाजपा के शाह ने कहा, यूपी को सपा-बसपा फिर से जंगलराज की ओर ले जाएंगी,भाजपा के राज में सुशासन स्थापित हुआ <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

उन्नाव।भाजपा के शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को उन्नाव पहुंचकर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मित्रों मौसम खराब होने के कारण देर से पहुंचा,लेकिन हेलीकाप्टर से देखा तो हर तरह भजपा का झंडा लिए मुंड ही मुंड दिखाई दिए।भीड़ ने अहसास कराया कि छह की छह सीटें मोदी जी की झोली में जाने वाली हैं।
भाजपा के शाह विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश से माफिया पलायन कर गये है।सपा व बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये सरकारें उत्तर प्रदेश को फिर से जंगलराज की ओर ले जाएंगी। भाजपा के राज में सुशासन स्थापित हुआ है। धारा 370 की सपा, बसपा और कांग्रेस वोट बैंक के चलते इसका विरोध करते थे। भाजपा की सरकार जो कहती है वही करती है।
भाजपा के शाह ने कहा कि अखिलेश के समय में बहन बेटियों के साथ अत्याचार होता था। हमने कहा था यूपी में भाजपा की सरकार बनाइए हम गुंडों को उल्टा लटकाने का काम जानते हैं।योगी के नेतृत्व में यूपी का चहुंमुखी विकास हुआ है। 300 पार वाली सरकार बनानी है छह की छह सीटें जीतनी हैं।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्नाव के अलावा सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, लखनऊ व हरदोई की पुलिस सुरक्षा में लगाई गई थी। बम डिस्पोजल दस्ता भी बुलाया गया था। खुफिया टीमों ने चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी।मंच के पास मेटल डिटेक्टर से होकर ही सभी को प्रवेश दिया गया। हैंड हेल्ड डिटेक्टर से हर किसी की जांच की गई।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

