भाजपा को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी कर लेना चाहिए: अखिलेश यादव
भाजपा को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी कर लेना चाहिए: अखिलेश यादव <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

मैनपुरी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण का मतदान हो चुका है।पांच चरण का मतदान होना अभी बाकी हैं।राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।नेताओं की बयानबाजी में लगातार धार बढ़ती जा रही है।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि पार्टी को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी कर लेना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को करहल में एक रैली को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों को गुमराह करती है, धोखा देती है और लोगों के बीच दरार पैदा करती है।इसलिए भाजपा को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी करना चाहिए। भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा पिछड़ों दलितों को धोखा दिया है। इनकी सरकार ने जातियों में झगड़ा लगाने का काम किया। यह चुनाव भाई चारे और किसानों का है।
सपा मुखिया ने कहा कि जो कानून का पालन नहीं करना चाहते, जो नियमों को नहीं मानना चाहते, हम उनसे कहेंगे कि समाजवादी पार्टी को वोट मत देना।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न तो रोजगार देने का काम किया है और ना ही किसानों की आय दोगुनी हुई है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

