पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। केन्द्र सरकार का कार्यकाल के 9 वर्ष पूरा होने के अवसर पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाअभियान को लेकर सोमवार को जिले में तेरह पंथी कोठी इसरी बाजार में भाजपा के संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत शर्मा व संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र महतो ने किया।शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने एवं 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।





इस महासम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह,प्रशांत जायसवाल,जीवाधन महतो,प्रदीप साहू,फूलचंद किस्कू,गौरीशंकर महतो,प्रदीप जैन,सुरेन्द्र कुमार,भोला साव,लालमोहन महतो, हराधन पंडित,तारकेश्वर राम आदि सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।