भीषण सड़क हादसा: टूंडला टोल प्लाजा पर कंटेनर और पिकअप की टक्कर में पांच की दर्दनाक मौत
भीषण सड़क हादसा: टूंडला टोल प्लाजा पर कंटेनर और पिकअप की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद।सुहाग नगरी फिरोजाबाद में मंगलवार देर रात टूंडला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ।जसराना से आलू लेकर आगरा मंडी जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे के समय सभी सड़क किनारे खड़े होकर पंचर बनवा रहे थे।हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पांचवें व्यक्ति ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जारी है।पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे जसराना से आलू लेकर पिकअप गाड़ी आगरा मंडी जा रही थी।इसी दौरान पिकअप का टायर पंचर हो गया। पंचर बनवाने के लिए चालक ने टूंडला टोल प्लाजा के पास चौधरी ढाबा के सामने पंचर की दुकान पर गाड़ी खड़ी कर दी।मैक्स सवार गाड़ी के पास ही खड़े हो गए।इस दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने अनियंत्रित होकर पिकअप में टक्कर मार दी।टक्कर से मौके पर मौजूद चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, और एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं एक व्यक्ति अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना भयानक था के पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे पिकअप कई मीटर तक घिसते हुई चली गई और उसी की चपेट में पास में खड़ी सवारियां भी आ गई। जिससे 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में पिकअप में सवार 19 वर्षीय राम बहादुर उर्फ छोटू पुत्र बीरबल सिंह, 17 वर्षीय राहुल पुत्र सत्यराम सिंह निवासीगण नगला कन्हैया कुरारा थाना जसराना और पंचर जोड़ने वाले 18 वर्षीय वली मोहम्मद पुत्र खुदा बख्श निवासी पोखर वाला मोहल्ला सादाबाद हाथरस, 30 वर्षीय राजेश कुमार लोधी पुत्र कुंवर पाल व 28 वर्षीय दशरथ लोधी पुत्र रनवीर लोधी निवासीगण गांव बझेरा थाना सिरसागंज की मौत हो गई है। वहीं, मैक्स मालिक राजकुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी जसराना गंभीर रूप से घायल है। इनका आगरा में इलाज चल रहा है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

