प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पेयजल की समस्या को देखते हुए मजदूर नेता अब्दुल्लाह अंसारी ने राय पंचायत के अंतर्गत आने वाले 22 नंबर कॉलोनी और राय बस्ती में वाटर टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से राय पंचायत के स्थानीय लोगों के द्वारा पेयजल की समस्या की शिकायत की जा रही थी, जिसे देखते हुए वाटर टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राय पंचायत की जनता ने जिस उम्मीद से मेरी पत्नी शाल्या प्रवीण को जिला परिषद सदस्य के रूप में जीत दिलाई है मैं उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि राय पंचायत की जनता की हर समस्या का निपटारा करने के लिए मैं तत्पर हूं।





