मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने हनुमान चालीसा पर जूता पहनकर किया डांस,मचा बवाल
मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने हनुमान चालीसा पर जूता पहनकर किया डांस,मचा बवाल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।अपनी मदमस्त आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक सुखविंदर सिंह इन दिनों अपने एक डांस की वजह से विवादों के घेरे में हैं।दरअसल आध्यात्मिक नगरी काशी में इन दिनों सुखविंदर सिंह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो हनुमान चालीसा को शूट कर रहे हैं।ये म्यूजिक वीडियो काशी के चेतसिंह घाट पर शूट किया जा रहा है,लेकिन यही शूटिंग उनके लिए मुसीबत बन गई है।
सुखविंदर की शूटिंग का वीडियो वायरल हुआ है।जिसमें वो जूते पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में केवल सुखविंदर सिंह ही नहीं उनके साथ दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।इसके बाद लोग सुखविंदर पर भड़क गए हैं और जमकर सोशल मीडिया पर उनकी बुराई कर रहे हैं और उन पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।सामने आई तस्वीर में सुखविंदर को धोती और खादी जैकेट में देखा जा सकता है।विवाद बढ़ने पर खुद सुखविंदर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने गुस्साते हुए कहा कि अगर ऐसा करने से किसी की भावना कम होती है तो साबित कर के दिखाइए। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को नुकसान पहुंचाना नहीं था।
आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। सुखविंदर ने आठ साल की उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था और अपनी पहली स्टेज परफॉरमेंस स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाना सारे-गा-पा पर दी थी।
सुखविंदर को पहला फ़िल्मी करियर ब्रेक फिल्म कर्मा से मिला था,लेकिन पहचान ए आर रहमान की फिल्म दिल से के हिट गीत छैया छैया गाने से मिली। सुखविंदर और ए-आर रहमान की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई हिट गानें दिए। जिनमें छैंया-छैंया के अलावा रमता जोगी, ताल से ताल मिला, रुत आ गयी रे, ये जो जिंदगी है, जाने तू मेरा क्या है, पिया हो और सबसे ज्यादा प्रसिद्धि पाने वाला गाना फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का जय हो भी शामिल है। हिंदी गाने के अलावा इस जोड़ी ने तमिल भाषा में भी गीत गाए हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

