महामंडलेश्वर प्रखर महाराज पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज,दीक्षा देने के बहाने हैवानियत का आरोप
महामंडलेश्वर प्रखर महाराज पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज,दीक्षा देने के बहाने हैवानियत का आरोप <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

कानपुर।महामंडलेश्वर प्रखर महाराज पर कानपुर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़ित युवती की मां ने प्रखर महाराज पर किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।महामंडलेश्वर पर दीक्षा देने के बहाने बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
श्री प्रखर परोपकार मिशन के संस्थापक एवं निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर महाराज के खिलाफ युवती के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़,और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।किदवई नगर की रहने वाली युवती की मां ने सोमवार को इस मामले में आशा ज्योति केंद्र के वन स्टॉप सेंटर में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से शिकायत की थी,जिसके बाद उन्होंने निर्देश दिया और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
दीक्षा देने के बहाने किया दुष्कर्म
युवती की मां का कहना है कि फरवरी 2020 में प्रखर महाराज धार्मिक कार्यक्रम के लिए कानपुर प्रवास पर थे। अपने पति और बंगलौर से पढ़ाई कर लौटी बेटी के साथ वह भी पहुंची थी। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि महाराज ने उनको दीक्षा देने के बहाने से एकांत कमरे में बुलाया और बेटी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। बाहर आकर बेटी ने आप बीती सुनाई।बेटी ने बताया कि किसी को कुछ बताया तो माता पिता की हत्या करने की धमकी भी दी।इसी डर से वह और पति लौट आये, जबकि बेटी को वहीं छोड़ दिया। बाद मे पता चला कि प्रखर महाराज उनकी बेटी को अपने साथ हरिद्वार शंकराचार्य मार्ग स्थित भूपत वाला विश्वनाथ आश्रम ले गए हैं।उत्तराखंड सरकार से मदद मांगी तो बेटी कि मानसिक स्थित शून्य होने की जानकारी मिली। कई बार बेटी को वापस करने की याचना की,लेकिन प्रखर महाराज के गुर्गों ने उनके साथ अभद्रता की और भगा दिया।
आयोग ने कही न्याय दिलाने की बात
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने कहा हम पीड़िता के परिवार की पूरी मदद करेंगे। इसके साथ ही एफआईआर कराई गई है। पुलिस कमिश्नर से मिलकर बेटी को वहां से लेकर आएंगे।हम नहीं जानते हैं कि प्रखर महाराज कौन हैं।मेरी पास एक बेटी की मां आई है उसके आंसू निकल रहे हैं, उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने का काम करेंगे।
बोले जिम्मेदार
पीड़िता की तहरीर पर प्रखरजी महाराज और उनके गुर्गे के खिलाफ दुष्कर्म आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जल्द उनके आश्रम में जाकर जांच करेगी। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।-आलोक सिंह, एसीपी बाबूपुरवा
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

