महिला पर थूककर बाल काटने वाले जावेद हबीब की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ मुकदमा
महिला पर थूककर बाल काटने वाले जावेद हबीब की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ मुकदमा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर।महिला के बालों पर थूकने के मामले में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जावेद पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने एक महिला ब्यूटीशियन के बालों पर थूका था।वीडियो में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को महिला ब्यूटिशियन के सिर पर उसके बालों को सेट करते समय थूकते हुए देखा जा सकता है।इस दौरान जावेद कहते हैं कि अगर पानी की कमी है, तो थूक का उपयोग करें। वीडियो के बैकग्राउंड में दर्शकों को हंसते हुए और तालियां बजाते हुए सुना जा सकता है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं हिंदू संगठनों ने भी जावेद हबीब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
आपको बता दें कि महिला के बालों पर थूकने को लेकर जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जावेद के खिलाफ मुजफ्फरनगर में केस दर्ज भी हो गया है। महिला ब्यूटिशियन की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।जावेद पर यह मुकदमा महामारी अधिनियम संबंधी धाराओं में दर्ज किया गया है। यह घटना आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करती है। जिसके तहत सार्वजनिक रूप से थूकना कोविड महामारी के मद्देनजर एक दंडनीय अपराध है।
इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस से कहा है कि वह जावेद हबीब के थूकने वाले वीडियो की सत्यता की जांच करे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी पुलिस को लिखे पत्र में कहा है कि आयोग ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और वह इसकी न सिर्फ कड़ी निंदा करता है, बल्कि इसमें आपका तत्काल दखल चाहता है ताकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा सके।
क्षेत्राधिकारी खतौली राकेश कुमार ने बताया कि हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ आईपीसी की धारा 355, 504 और महामारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को इस मामले में बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जानें कौन हैं जावेद हबीब
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का जन्म 26 जून 1963 को राष्ट्रपति भवन के ब्लॉक 12 स्थित हाउस नंबर 32 में हुआ था। जावेद का कैंची और बाल से पुश्तैनी नाता रहा है।बाल काटना उनके परिवार का पुश्तैनी काम है। जावेद के दादा अंग्रेज अधिकारियों के और पिता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाल काटा करते थे। इतना ही नहीं, जावेद का जन्म भी राष्ट्रपति भवन में ही हुआ था। जावेद के देश में करीब 1000 से अधिक सैलून चलते हैं। जावेद अभी 58 साल के है, लेकिन उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

