महिला से सिपाही ने किया दुष्कर्म, विरोध में बवाल, थाने में तोड़फोड़
महिला से सिपाही ने किया दुष्कर्म,विरोध में बवाल,थाने में तोड़फोड़ <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के रांची के नगड़ी थाने में तैनात सिपाही का झाड़-फूंक के बहाने एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।सिपाही ने महिला को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया।पुलिस ने एफआईआर कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर घंटों बवाल किया।सिपाही को खुद के हवाले करने की मांग को लेकर थाने में तोड़फोड़ की।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही शिवकुमार मिश्रा ने महिला को झाड़-फूंक के लिए अपने घर बुलाया था।महिला अपने पति और परिजनों के उसके घर पहुंची। आरोपी सिपाही ने महिला को कमरे के भीतर ले गया और पति और परिजन बाहर रोक दिया।इसी दौरान वो महिला से अश्लील हरकतें करने लगा।जब महिला ने विरोध किया तो उसने जान मारने की धमकी दी और हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया।थोड़ी देर बाद महिला की चीख सुनकर परिजन अंदर पहुंचे तो दंग रह गये।परिजनों ने सिपाही को पकड़ कर जमकर पीटा। इसी बीच आरोपी सिपाही भाग निकला।जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने रांची-गुमला मार्ग को जाम कर दिया।जाम की सूचना मिलते ही सीओ और डीएसपी थाने पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने।इसके बाद एसपी ग्रामीण नौशाद आलम पहुंचे और सिपाही पर कार्रवाई का भरोसा दिया तब लोग शांत हुए।
नगड़ी थाना क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म मामले में 400 से ज्यादा ग्रामीण शनिवार शाम छह बजे नगड़ी थाने में घुस गए और जमकर उपद्रव किया।सिपाही को खुद सजा देने की मांग करने लगे।ग्रामीणों ने कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।ग्रामीणों ने उस मार्ग से एक भी वाहन को गुजरने नहीं दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी सिपाही को पुलिस उनके हवाले करें।आक्रोशित ग्रामीण पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी, नगड़ी के सीओ, डीएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द बर्खास्त किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद रात साढ़े नौ बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। इसके बाद यातायात का परिचालन शुरू हुआ।
मेडिकल जांच कराने से महिला का इनकार
हंगामा के बाद नगड़ी पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए ले जाने लगी, लेकिन उसने जांच कराने से इनकार कर दिया।इसके बाद ग्रामीण एसपी ने महिला से कहा कि यदि वह जांच नहीं कराएगी तो सिपाही को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। शनिवार की देर शाम पुलिस टीम महिला को रिम्स मेडिकल जांच कराने के लिए ले गई।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

