महुआ बीनने जंगल गए किसान पर भालू ने किया हमला, चेहरे और सीने पर जख्म के निशान
महुआ बीनने जंगल गए किसान पर भालू ने किया हमला, चेहरे और सीने पर जख्म के निशान <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड।लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव निवासी लुजन किसान पर महुआ बीनने के दौरान भालू ने हमला कर घायल कर दिया।साथ के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।जहां किसान का इलाज चल रहा है। इन दिनों महुआ का सीजन चल रहा है। अंधेरे में ही टॉर्च लेकर घरों से लोग जंगल में महुआ बीनने निकल जाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लुजन किसान हर रोज की तहर शुक्रवार सुबह हेतगढ़वा जंगल में महुआ बीनने गया था।सुबह लगभग सात बजे महुआ बीनने के दौरान झाड़ी के पीछे से अचानक एक भालू ने लुजन किसान पर हमला कर दिया।आस-पास अन्य लोग भी महुआ बीन रहे थे।लुजन की चीख सुनकर वे दौड़ पड़े,लोगों को देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया।
घटना की जानकारी देते हुए नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल किसान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां घायल का इलाज चल रहा है।हमले से चेहरा और सीने पर जख्म के निशान हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

