मां को डायन बताकर बेटे की फोड़ी आंख, मुखिया पर आरोप
मां को डायन बताकर बेटे की फोड़ी आंख, मुखिया पर आरोप <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गुमला।सिसई थाना क्षेत्र के लकेया गांव में भीड़ ने दो भाइयों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटीई की घटना हुई है, जहां इस घटना में एक भाई की आंख फूट गई। बचाने पहुंचे परिजनों पर भी ग्रामीणों ने पत्थर बरसाए। घटना में घायल लकेया गांव निवासी संजय उरांव ने मुखिया समेत 10 लोगों के विरुद्ध रविवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
संजय का कहना है कि मुखिया सुगिया देवी ने उसके माता-पिता को डायन बिसाही प्रचारित कर रखा है। उसका भाई अपने घर लौट रहा था रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़कर पीटा व बिजली के खंभे से बांध दिया। भाई जब घर नहीं लौटा तो वह खोजने निकला। आरोपियों ने उसे भी बांधकर बेरहमी से पीटा। बहन ने थाने को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अजय की बाईं आंख फूटने की सूचना दी और सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, इस मामले में सिसई पुलिस सात लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।
मुखिया सुगिया देवी ने कहा कि उसके ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं।मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही अपने पति मोती उरांव से घटना स्थल गई और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस को सूचना देकर घटना स्थल बुलाया। करीब 10 वर्षो से संजय उरांव के परिवार से उसके पुस्तैनी जमीन का विवाद चल रहा है। उन लोगों द्वारा हमेशा उसे बदनाम करने व फंसाने की साजिश की जाती रही है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

