माओवादियों को लगा बड़ा झटका, कुख्यात नक्सली मिथलेश महतो हुआ गिरफ्तार
माओवादियों को लगा बड़ा झटका,कुख्यात नक्सली मिथलेश महतो हुआ गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य मिथलेश महतो को झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।बैरहाल मिथलेश महतो की गिरफ्तारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मिथलेश अभी बूढ़ा पहाड़ में संगठन का नेतृत्व कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी और बिहार पुलिस मिथलेश से पूछताछ करने में हुई है।संगठन में आपसी विवाद की वजह से मिथलेश चार- पांच दिन पहले ही बूढ़ा पहाड़ छोड दिया था। मिथलेश के बूढ़ा पहाड़ छोड़ने के बाद से ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी उसके पीछे लगी हुई थी। मिथलेश के खिलाफ भी संगठन में स्थानीय कैडर व सैक सदस्यों का विवाद हुआ था।
अरविंद की मृत्यु होने के बाद सुधाकरण को बूढ़ा पहाड़ का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी,लेकिन उसने बाद में तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया।सुधाकरण के बाद विमल यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। 2020 में मिथलेश को यहां का प्रमुख बनाया गया था।मिथलेश से जिम्मेदारी संभालने के बाद विमल से विवाद हुआ था।इसके बाद विमल ने संगठन छोड़ दिया था। अभी हाल ही में विमल ने आत्मसमर्पण किया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

