प्रतिनिधि,सिंदरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकपा का जोनल स्तरीय शिक्षण शिविर चासनाला सामुदायिक भवन में शुरु किया गया,जिसमें धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह से आए हुए सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए।शिक्षण शिविर शुरु होने से पहले पार्टी जिला कमिटी सदस्य संतोष कुमार महतो द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद एस के बक्सी सहित सभी साथियों ने शहीद बेदी पर फूलमाला चढ़ाया।
शिक्षण शिविर को पार्टी राज्य कमिटी सचिव मंडल सदस्य समीर दास ने कहा कि जनता की जनवादी क्रांति किए बिना समाजवाद का रास्ता साफ नहीं होगा। मजदूर वर्ग इस क्रान्ति का अगुआ दस्ता होगा। वहीं शिक्षक के रूप में पार्टी संविधान और पार्टी संगठन विषय पर बात रखते हुए कहा कि मार्क्सवाद - लेनिनवाद सिद्धांतों के रोशनी में चलकर ही शोषणविहीन समाज की स्थापना होगी।अन्य विषय पर बात रखने वालों पार्टी शिक्षक के रूप में विकास ठाकुर, राम कृष्णा, अशिम सरकार तथा प्रतीक शामिल थे। शिक्षण शिविर में चर्चा हेतू तीन ग्रुप बनाया,जिसका नेतृत्व साथी नारायण चक्रवर्ती, संतोष चौधरी तथा गौतम प्रसाद ने किया।
शिक्षण शिविर की अध्यक्षता संतोष घोष,अशिम तथा शिव बालक पासवान की अध्यक्ष मंडली ने किया। शिविर को सफल बनाने में सुन्दर लाल महतो, योगेंद्र महतो, राम वृक्ष धारी, नटवर महतो, शाबीर बास्की तथा चासनाला के अन्य साथी शामिल थे।





