मायावती ने छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा पर किया हमला, बोलीं -युवाओं से पकोड़ा बिकवाने का विजनबदलें
मायावती ने छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा पर किया हमला, बोलीं-युवाओं से पकोड़ा बिकवाने का विजन बदलें <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।अभ्यर्थियों पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं।रिजल्ट को लेकर बिहार में छात्रों के आंदोलन पर गुलाबी ठंड में उत्तर प्रदेश में सियासत में गरमाहट आ गई है। छात्र आंदोलन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल दिया है।
बसपा मुखिया मायावती ने दो ट्वीट किया। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है कि पहले यूपीटीएनटी और अब रेलवे के आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर यूपी व बिहार में कई दिनों से भारी हंगामा जारी है, यह सरकारों की विफलताओं का ही प्रमाण हैं। गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है।
बसपा मुखिया ने दूसरे ट्वीट में सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी व बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई है। सरकारी नौकरी व उनमें आरक्षण की सुविधा गौण हो गई है। ऐसे में वर्षों से छोटी सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा भी सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण। भाजपा युवाओं से पकोड़ा बिकवाने का अपना संकीर्ण विज़न बदले।
इसके पहले राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में बिहार के जहानाबाद जिले के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो ट्वीट किया था। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र ट्रैक पर उतर कर आवागमन ठप कर रहे हैं।राहुल ने लिखा था कि अधिकारों के लिए आवाज उठाने को हर नौजवान स्वतंत्र है।जो भूल गए हैं,उन्हें याद दिला दो कि भारत लोकतंत्र है, गणतंत्र था, गणतंत्र है।
प्रियंका गांधी ने भी प्रयागराज में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज का वीडियो पोस्ट कर लिखा कि पुलिस द्वारा छात्रों के लॉज और हास्टलों में जाकर तोड़-फोड़ करना, उनको पीटना बेहद निंदनीय है। प्रशासन इस दमनकारी कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाए। युवाओं को रोजगार की बात कहने का पूरा हक है और मैं इस लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ हूं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस छात्रों को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में अपने रोजगार के लिए हक की आवाज बुलंद करने वाले छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार शर्मनाक और निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है।
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने 14 जनवरी को नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (NTPC) का रिजल्ट जारी किया था।इस रिजल्ट को लेकर छात्रों का आरोप है कि रेलवे बोर्ड ने नोटीफिकेशन में कहा था कि सीबीटी प्रथम परीक्षा में 20 फीसदी अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा,लेकिन बोर्ड ने सिर्फ पांच फीसदी उम्मीदवारों का ही चयन किया है।इसी को लेकर छात्रों में नाराजगी व्याप्त है। जिसे लेकर बिहार से उत्तर प्रदेश तक छात्र रेलवे भर्ती बोर्ड और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

